स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने सोशल मीडिया पर बताया है कि कैसे किसी कलाकार को लोकतांत्रिक रूप से खत्म किया जाता है। इसके लिए कामरा ने स्टेप्स बताते हुए लिखा, "आक्रोश दिखाकर ब्रैंड्स से काम बंद कराया जाता है फिर निजी और कॉरपोरेट कार्यक्रम रोके जाते हैं, बड़े वेन्यू रिस्क नहीं लेते, छोटे स्थानों पर भी हिंसक विरोध होता है।"