कॉमेडियन कृष्णा ने गोविंदा के 'बेइज़्ज़ती महसूस करवाता है भांजा' बयान पर दी प्रतिक्रिया
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने अपने मामा गोविंदा के 'बेइज़्ज़ती' वाले बयान पर मज़ाक में कहा है, "मैं गोविंदा मामा से प्यार करता हूं और उनकी इज़्ज़त करता हूं। वह एक लेजेंड हैं और उनकी सोच नेक्स्ट लेवल की है।" गोविंदा ने कहा था, "राइटर लोग उससे (कृष्णा) ऐसी वार्तालाप करवाते थे जिससे मेरी बेइज़्ज़ती होती थी।"