कॉमेडियन ने बिहार की महिलाओं की मांग में सिंदूर की तुलना प्राइवेट पार्ट से की, भड़का आक्रोश
कॉमेडियन यश माहेश्वरी का एक विवादित वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने बिहार की महिलाओं की मांग में सिंदूर की तुलना पुरुषों के प्राइवेट पार्ट से की है। यश ने छठ में महिलाओं के नाक पर सिंदूर लगाने का भी मज़ाक उड़ाया। कई लोगों ने मामले में बिहार के मुख्यमंत्री और बिहार पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।