कॉम्प्रोमाइज़ करने से फिल्म में काम मिलने की सोच मिथक है: कास्टिंग काउच पर इम्तियाज़

फिल्ममेकर इम्तियाज़ अली ने कास्टिंग काउच को लेकर कहा है कि कॉम्प्रोमाइज़ करने से फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलने की संभावना बढ़ने की सोच मिथक है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जो लोग कॉम्प्रोमाइज़ करते हैं वे...अपने करियर के साथ भी समझौता करते हैं।" बकौल इम्तियाज़, खुद की इज़्ज़त करने पर ही लोग किसी लड़की का सम्मान करते हैं।