सिंगर कुमार सानू ने पूर्व पत्नी रीटा भट्टाचार्य को लीगल नोटिस भेजा है। दरअसल, रीटा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि तीसरी प्रेग्नेंसी के दौरान सिंगर ने उन्हें व बच्चों को खाने और इलाज जैसी ज़रूरी सुविधाओं से वंचित रखा। सानू के वकील के अनुसार, रीटा के आरोपों से सिंगर की छवि को नुकसान पहुंचा है।