क्यों अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चढ़ता जा रहा है भारतीय रुपया?

भारतीय रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे बढ़कर 87.68 के स्तर पर पहुंचकर लगभग दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। विशेषज्ञों के अनुसार, यह तेज़ी बाज़ार कारकों, केंद्रीय बैंक की नीतियों, वैश्विक व्यापार धारणा में सुधार, घरेलू शेयर बाज़ार की मज़बूती और कच्चे तेल की कम कीमतों के कारण आई है।