क्यों कैच होने के बावजूद मुंबई इंडियंस के रायन रिकलटन रहे नॉट आउट?
एसआरएच के विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन द्वारा एमसीसी के नियम-27.3.1 का उल्लंघन किए जाने के चलते गुरुवार को मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ रायन रिकलटन को कैच होने के बावजूद नॉट-आउट दिया गया। नियम के अनुसार, विकेटकीपर को तब तक विकेट के पीछे रहना होता है जब तक गेंद स्ट्राइकर/उसके बल्ले को छू न ले या विकेट को पार ना कर जाए।