कोल्लम (केरल) के चदयामंगलम गांव को 'जटायु की धरती' कहा जाता है। मान्यता है कि रावण से माता सीता को बचाने की कोशिश में जटायु ने इसी जगह प्राण त्यागे थे। यहां बने 'जटायु अर्थ सेंटर' में उनकी विशाल मूर्ति, ऑडियो-विजुअल म्यूज़ियम और 6D थिएटर है। यहां पर्यटकों के लिए ज़िपलाइन और रॉक क्लाइंबिंग जैसी एडवेंचर गतिविधियां भी उपलब्ध हैं।