कई एक्सपर्ट्स निवेश को अलग-अलग FD में बांटना समझदारी मानते हैं। ₹7 लाख को ₹1-₹1 लाख की 7 FD में बांटने से ज़रूरत पड़ने पर केवल एक FD तोड़नी पड़ती है, बाकी सुरक्षित रहती हैं और ब्याज मिलता रहता है। FD को अलग-अलग बैंकों में रखने पर पूरा पैसा DICGC इंश्योरेंस में आता है जिससे जोखिम कम हो जाता है।