क्यों कश्मीर में बिल्लियां लेकर लोग पहुंच रहे हैं अस्पताल, गर्भपात से क्या है इसका कनेक्शन?
कश्मीर में सोशल मीडिया पर बिल्लियों को लेकर फेक न्यूज़ फैली है कि बिल्लियों से जानलेवा बीमारी फैल रही हैं और महिलाओं का गर्भपात हो रहा है। इन अफवाहों के चलते लोग लंबी-लंबी लाइनों में लगकर अस्पताल में अपनी पालतू बिल्लियों को दिखाने जा रहे हैं। वहीं, पशु विभाग ने कहा कि बिल्लियों को पालने से 'कोई नुकसान नहीं होता'।