गुजरात में सभी 16 मंत्रियों द्वारा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को इस्तीफा सौंपे जाने के बाद क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की विधायक पत्नी रिवाबा जडेजा के नाम की चर्चा हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिवाबा को शुक्रवार को होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि गुजरात में 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।