क्यों ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग छोड़ दी? CEC के मुद्दे पर 'ठंडे पड़े' CJP ने तोड़ी चुप्पी
सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर खामोश दिख रही सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि संगठन ठंडा नहीं पड़ा है बल्कि SIR और 'स्कूल ठीक करो अभियान' पर काम कर रहा है। दिवाली के दौरान 15 दिन का ब्रेक लिया था और अब नेता फिर से क्षेत्रों के दौरे पर हैं।