क्यों परिवार संग दुबई शिफ्ट हो गए आर माधवन? बोले- 90% टैक्स भारत में भरता हूं
अभिनेता आर माधवन ने परिवार संग दुबई शिफ्ट होने का कारण बेटे वेदांत के स्विमिंग करियर से जुड़ा होना बताया था। बकौल माधवन, कोविड-19 महामारी में भारत में स्विमिंग-पूल बंद होने पर उनकी पत्नी बेटे संग दुबई चली गई थीं। उन्होंने कहा, "कहीं भी रहें...हम सबसे पहले भारतीय हैं...मेरा 90% काम भारत में होता है...सारे टैक्स भारत में भरते हैं।"