क्यों फटा हेयर ड्रायर जिसके चलते महिला को कर्नाटक में गंवानी पड़ीं दोनों हथेलियां?
बागलकोट (कर्नाटक) में हेयर ड्रायर फटने से शहीद सैनिक की 37-वर्षीय पत्नी को दोनों हथेलियां गंवानी पड़ी हैं जिसके बाद पुलिस ने कहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह ब्लास्ट हुआ। एक इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर ने पुलिस को बताया कि डिवाइस चलाते वक्त वोल्टेज ज़रूरी वोल्टेज से कम थी। बकौल पुलिस, यह मेड इन चाइना केमी हेयर ड्रायर था।