क्या 9 साल बड़ी ऐक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को डेट कर रहे हैं यशस्वी? वायरल वीडियो से उड़ी अफवाह
24 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल और 33 वर्षीय ऐक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को मुंबई में एक कैफे में स्पॉट किया गया जिसके बाद दोनों के डेट करने की अफवाह उड़ गई हैं। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि मृणाल और यशस्वी कैफे में एकसाथ पहुंचे थे? दोनों की तरफ से इसको लेकर कोई सफाई नहीं दी गई है।