हाल ही में 'आप' छोड़ने वाले मशहूर शिक्षक अवध ओझा ने बीजेपी में जाने की संभावनाओं को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि जब तक कोई ईश्वरीय इच्छा या आदेश ना हो जाए वह राजनीति से दूर रहेंगे। राजनीति में दोबारा न जाने की एक वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वह पार्टी विशेष के समर्थक बनकर नहीं रहना चाहते।