क्या IRCTC स्कैम में आरोप तय होने के बाद तेजस्वी यादव लड़ पाएंगे बिहार का चुनाव?
आईआरसीटीसी घोटाला मामले में आरजेडी प्रमुख लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव के खिलाफ दिल्ली के एक कोर्ट ने आरोप तय किए हैं। फिलहाल, तेजस्वी बिहार चुनाव लड़ने के लिए योग्य रहेंगे। कानून के तहत, सिर्फ आरोप तय होने से व्यक्ति चुनाव लड़ने से अयोग्य नहीं होता व अयोग्यता केवल दोष सिद्ध होने पर होती है।