क्या PM मोदी और अमित शाह बिना टेलीप्रॉम्प्टर के 'वंदे मातरम' सुना सकते हैं?: संजय राउत
राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' में किसी भी तरह की बाधा डालने या उसका अपमान करने को अपराध बनाने वाले प्रस्तावित कानून को लेकर शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राउत ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को चुनौती देता हूं कि वे बिना टेलीप्रॉम्प्टर के वंदे मातरम गाकर दिखाएं।"