क्या UPI पेमेंट्स पर फीस लगेगी? RBI के गवर्नर ने दिया जवाब

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को साफ किया कि यूपीआई पेमेंट्स पर किसी तरह की फीस लेने का फिलहाल कोई प्लान नहीं है। हालांकि, आरबीआई व सरकार ने कुछ मौकों पर कहा है कि यूपीआई पर खर्च आता है और भविष्य में इसकी व्यवस्था बदल सकती है। इस खबर के बाद पेटीएम के शेयरों में तेज़ी देखने को मिली।