क्या खतरे में हैं अमिताभ? दिलजीत वाले KBC एपिसोड के बाद अलर्ट हुईं एजेंसियां: रिपोर्ट
'सीएनएन-न्यूज़18' के मुताबिक, केबीसी में ऐक्टर-होस्ट अमिताभ बच्चन के पैर छूने को लेकर सिंगर दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी समूह एसएफजे की धमकी के बाद केंद्रीय एजेंसियां बच्चन की सुरक्षा की समीक्षा कर रही हैं। आशंका है कि बच्चन भी एसएफजे के निशाने पर हो सकते हैं। एसएफजे ने ऑस्ट्रेलिया में दिलजीत का शो बंद कराने की धमकी दी है।