क्या चिराग पासवान की पार्टी के साथ जन सुराज का होगा गठबंधन? प्रशांत किशोर ने कर दिया साफ

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने उस खबर पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें दावा किया जा रहा था उनकी पार्टी का चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) से गठबंधन हो सकता है। प्रशांत ने कहा, "हम किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं कर रहे हैं...243 सीट पर अपने दम पर लड़ेंगे।" बिहार में नवंबर में होना है चुनाव।