क्या टाटा ट्रस्ट्स में बढ़ती गुटबाज़ी का असर टाटा संस की लिस्टिंग पर पड़ेगा? जाने क्या है मामला

टाटा ट्रस्ट्स द्वारा टाटा संस पर नियंत्रण की कोशिश से ट्रस्ट्स के दोनों गुटों में टकराव पैदा हो गया है। दरअसल, रतन टाटा के निधन के बाद नोएल टाटा को चेयरमैन बनाया गया जिनके कामकाज पर 4 ट्रस्टीज़ ने असंतोष जताया। गुटों के विवाद और नए डायरेक्टर्स के नॉमिनेशन के कारण टाटा संस की संभावित लिस्टिंग प्रभावित हो सकती है।