आरजेडी के निष्कासित तेज प्रताप यादव, अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की 'शादी' की तस्वीरें सामने आई हैं जबकि ऐश्वर्या राय के साथ उनका तलाक का केस चल रहा है। बीएनएस की धारा-494 कहती है कि अगर कोई व्यक्ति पहली शादी के रहते हुए दूसरी शादी करता है तो यह द्विविवाह (Bigamy) कहलाता है जो अपराध है।