जम्मू-कश्मीर के चंद्र प्रकाश ₹1 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर 'केबीसी-16' के पहले करोड़पति बन गए हैं। उनसे ₹1 करोड़ के लिए पूछा गया था- "किस देश का सबसे बड़ा शहर उसकी राजधानी नहीं बल्कि एक बंदरगाह है जिसका अरबी नाम है और अर्थ है 'शांति का निवास'?" चंद्र प्रकाश ने तीसरा विकल्प 'तंज़ानिया' चुनकर यह राशि जीती।