क्या था 'KBC 16' में मोनालिसा से जुड़ा सवाल जिसका ऑडियंस भी नहीं दे पाई सही जवाब?

'केबीसी 16' के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने 19-वर्षीय कंटेस्टेंट सानिध्य गुप्ता से सवाल पूछा कि 'लियोनार्डो दा विंची ने मोनालिसा को किस सतह पर चित्रित किया था?' सानिध्य ने ऑडियंस पोल लिया जिसमें 66% ऑडियंस ने 'कैनवस' को सही बताया। सानिध्य ने ऑडियंस के साथ जाने का फैसला किया लेकिन सही जवाब 'लकड़ी' था।