क्या था केबीसी 16 में ₹1 करोड़ का वह सवाल जिसका जवाब नहीं दे सकीं पंकजिनी दाश?
केबीसी-16 में पहुंची कटक (ओडिशा) की पंकजिनी दाश ₹1 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे सकीं और ₹50 लाख जीतकर शो से बाहर हो गईं। उनसे पूछा गया था, "1997 में अपनी भारत यात्रा के दौरान महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय, कमल हासन अभिनीत किस फिल्म के सेट पर गई थीं जो कभी पूरी नहीं हुई?" इसका सही जवाब 'मरुधानायगम' है।