क्या प्रीमियम पेट्रोल से बढ़ता है कार का माइलेज? जानें आपकी गाड़ी के लिए क्या है ज़रूरी
प्रीमियम या हाई-ऑक्टेन पेट्रोल आम तौर पर स्पोर्ट्स या हाई-परफॉर्मेंस कारों के लिए बनाया जाता है जिनके इंजन का कम्प्रेशन रेशियो ज़्यादा होता है। प्रीमियम पेट्रोल से इंजन ज़्यादा स्मूथ चलता है और कम प्रदूषण निकलता है लेकिन अगर आपकी कार को हाई-ऑक्टेन पेट्रोल की ज़रूरत नहीं है, तो इससे न ज़्यादा माइलेज मिलेगा, न परफॉर्मेंस बढ़ेगी।