महाराष्ट्र नव-निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के बयान 'उस गंदे पानी को नहीं छूऊंगा जहां करोड़ों लोग नहाए हैं' पर संजय निरुपम ने कहा है, "क्या वह पूरी तरह से सनातन विरोधी हो गए हैं?" संजय ने कहा, "महाकुंभ में दुनियाभर के 60 करोड़ हिंदुओं-सनातनियों ने डुबकी लगाई...ऐसे में उनका कहना कि गंगा अपवित्र हो गई...गंगा मैया का अपमान है।"