असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। राहुल ने बीजेपी-आरएसएस को 'पुरुष-प्रधान सोच वाला' बताने के लिए 'मां के पिता की गोद में बैठने' वाली टिप्पणी की आलोचना का जवाब देते हुए 'अर्धनारीश्वर' का जिक्र किया था। इसपर सरमा ने कहा, "क्या अब राजीव और सोनिया शिव-पार्वती बन गए हैं?…देवी-देवताओं की नकल न करें।"