क्या राजस्थान में शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? भाई सिद्धांत का रिऐक्शन हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की राइटर राहुल मोदी संग शादी की अटकलों के बीच उनके भाई सिद्धांत कपूर का रिऐक्शन वायरल हो रहा है। दरअसल, एक पोस्ट में दावा किया गया था कि श्रद्धा राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाली हैं। इसपर सिद्धांत ने कमेंट किया, "😳😳😳 😂😂😂 ये तो मेरे लिए भी न्यूज़ है।"