क्या राहुल-प्रियंका बिहार चुनाव नतीजों का सामना करने के लिए भारत लौटेंगे? BJP ने किया सवाल
बिहार चुनाव के रुझानों को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पर तंज़ कसा है। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, "क्या राहुल और प्रियंका नतीजों का सामना करने के लिए भारत लौटेंगे? या फिर वे विदेश में छुट्टियां मनाते रहेंगे जबकि उनकी पार्टी और भी ज़्यादा संकट में डूबती जाएगी?"