क्या रहे बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के प्रमुख कारण?
बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए को 200 से अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनडीए के इस प्रदर्शन के प्रमुख कारणों में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का विश्वास, महिलाओं के लिए ₹10,000 वाली स्कीम, 125 यूनिट फ्री बिजली का वादा, गठबंधन के 5 दलों की सोशल इंजीनियरिंग, बेहतर बूथ प्रबंधन और भारी मतदान शामिल है।