क्या सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने छोड़ दिया हिंदू धर्म?; वीडियो वायरल होने के बाद दी सफाई
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने भारतीय बौद्ध सभा के कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद उनके धर्म-परिवर्तन की खबरों पर कहा, "बीजेपी आईटी सेल के दुष्प्रचार में न फंसे और कोई गलतफहमी न पालें।" उन्होंने कहा, "राजनीतिक कार्यकर्ता होने के नाते सभी धर्मों/समुदाय/वर्गों के कार्यक्रम में सम्मिलित होता हूं...मुझे धर्म-परिवर्तन करने की न...आवश्यकता है न ऐसा मेरा कोई इरादा।"