क्या सर्दी में ज़्यादा चाय पीने से शरीर गर्म रहता है? डॉक्टर से जानें
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉक्टर एलएच घोटेकर बताते हैं कि मेडिकल साइंस में ऐसा कोई प्रमाण नहीं है कि ज़्यादा चाय पीने से लंबे समय तक शरीर गर्म रहता है। उन्होंने कहा, "ये ज़रूर है कि चाय पीने के दौरान या कुछ मिनटों तक गर्मी का अहसास होता है...लेकिन यह असर अस्थायी होता है।"