क्या सलमान खान के साथ पैचअप कर सकती हैं? 8 साल तक उनकी गर्लफ्रेंड रहीं सोमी ने दिया जवाब
ऐक्टर सलमान खान की 8 साल तक गर्लफ्रेंड रहीं सोमी अली ने फिर से पैचअप के सवाल पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "मेरी इसमें दिलचस्पी नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "जब मैंने उन्हें छोड़ा तब उन्होंने मुझे कहा था कि तुम मेरे बिना सिक्के के बराबर भी नहीं हो...मेरे नाम के बिना तुम्हारा कोई वजूद नहीं है।"