क्या है '3,490 कैलोरी' का फॉर्मूला जिसके आधार पर तय हो सकता है सरकारी कर्मचारियों का इंक्रीमेंट?
'मिंट' के अनुसार, आठवें वेतन आयोग के तहत सरकारी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि नए '3,490 कैलोरी' फॉर्मूले पर हो सकती है। यह फॉर्मूला वेतन संशोधन को दूध, सब्ज़ियों और अनाज जैसी आवश्यक खाद्य वस्तुओं की लागत से जोड़ता है जो 3,490 कैलोरी की निर्धारित मात्रा की पूर्ति के लिए ज़रूरी हैं। इससे पहले 2,700 कैलोरी को आधार माना जाता था।