क्या है 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' शो का फॉर्मैट जिसमें टिप्पणी कर फंस गए हैं रणवीर अलाहबादिया?
कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में माता-पिता के सेक्स पर भद्दी टिप्पणी कर यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया विवादों में घिर गए हैं। 2024 में शुरू हुए इस शो में प्रतिभागी खुद को एक 1-10 में से स्कोर देकर 90-सेकेंड में परफॉर्मेंस देते हैं। वहीं, ज्यूरी के साथ वह स्कोर मैच होने पर प्रतिभागी शो जीत जाता है।