बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को मुज़फ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुचर्चित 'गोलू अपहरण-हत्याकांड' का ज़िक्र किया। दरअसल, 2001 में आरजेडी सरकार के कार्यकाल के दौरान मुज़फ्फरपुर में बहनों संग स्कूल जा रहे 6-वर्षीय गोलू का अपहरण कर फिरौती मांगी गई थी जिसके कुछ दिन बाद उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था।