क्या हैं जीरा पानी पीने के फायदे जिसका ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे भी करती हैं सेवन?

ऐक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बताया था कि वह हर सुबह जीरा पानी पीती हैं। न्यूट्रिशनिस्ट-वेलनेस कोच ईशा लाल के अनुसार, जीरे से ब्लोटिंग, गैस व धीमे पाचन में राहत मिलती है। उन्होंने बताया, "जीरे को गर्म पानी में भिगोने पर...ये थायमोल ऑयल रिलीज़ करते हैं जो डायजेस्टिव एन्जाइम्स को बढ़ाता है...इसके नैचुरल ऑइल्स व ऐंटीऑक्सीडेंट्स डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करते हैं।"