क्या है 1xBet ऐप सट्टेबाज़ी मामला जिसमें ईडी ने सोनू सूद समेत अन्य को भेजा है समन?
1X Bet ऐप पर भारत में बड़े पैमाने पर अवैध सट्टेबाज़ी कराने और हवाला चैनलों के ज़रिए मनी लॉन्डरिंग का आरोप है। ईडी का दावा है कि इसने भारत में लाखों लोगों को चूना लगाया, भारी मात्रा में काला धन जमा व जुआ कानूनों का उल्लंघन किया। मामले में ईडी ने सोनू सूद समेत अन्य लोगों को समन भेजा है।