चिया सीड्स फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट विधि चावला ने इनके सेवन का सही तरीका बताया है। उन्होंने कहा कि चिया सीड्स कभी भी कच्चे नहीं खाने चाहिए। इनका सेवन पानी या दूध में भिगोकर ही करना चाहिए। कच्चे चिया सीड्स खाने से पेट फूलने, बेचैनी या कब्ज़ की समस्या हो सकती है।