सरकार ने तिरंगे को सही तरीके से मोड़ने का तरीका बताया है। सबसे पहले राष्ट्रीय ध्वज को क्षैतिज रूप से रखना चाहिए। इसके बाद केसरिया-हरे रंग की पट्टियों को बीच की सफेद पट्टी के नीचे मोड़ना चाहिए। फिर सफेद पट्टी को इस तरह मोड़ना चाहिए कि केवल अशोक चक्र और केसरिया-हरे रंग की पट्टियों के कुछ हिस्से दिखाई दें।