रैपर सूरज चेरुकट ने एक इंटरव्यू में अपने नाम 'हनुमानकाइंड' के पीछे की कहानी बताई थी। उन्होंने बताया था, "मैंने भगवान हनुमान और अंग्रेज़ी शब्द मैनकाइंड यानी मानवता को जोड़कर अपना यह नाम रखा था...भगवान हनुमान एक ऐसा नाम है...जिसे भारत में हर जगह सुन सकते हैं।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में सूरज की तारीफ की है।