क्या है वीकेंड मैरिज और क्यों बढ़ रहा है इसका ट्रेंड?
वीकेंड मैरिज में कपल्स शादीशुदा होने के बावजूद अलग-अलग रहते हैं और हफ्ते में सिर्फ वीकेंड पर मिलते हैं। इन दिनों में ही वे साथ घूमते-फिरते हैं, बातें करते हैं और अपने रिश्ते को मज़बूत करते हैं। वीकेंड मैरिज की शुरुआत जापान से हुई थी ताकि कपल्स की शादी न टूटे और उनकी पर्सनल लाइफ भी प्रभावित न हो।