क्या है विरह की टीस से भरे वायरल भोजपुरी लोकगीत 'कचौड़ी गली' की कहानी?

'कोक स्टूडियो भारत' पर रिलीज़ हुआ भोजपुरी लोकगीत 'कचौड़ी गली' वायरल हो गया है। इस लोकगीत का इतिहास 200 साल पुराना बताया जा रहा है। इसमें अंग्रेज़ों और बर्मा के साम्राज्य के बीच प्रथम एंग्लो-बर्मी युद्ध के दौरान बनारस समेत पूर्वी यूपी से जबरन लड़ने के लिए रंगून भेजे गए लोगों की पत्नियों के विरह की टीस समझाई गई है।

Load More