क्या है सुषमा स्वराज और रेखा गुप्ता का हरियाणा कनेक्शन?

1998 में दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने वालीं बीजेपी नेता स्वर्गीय सुषमा स्वराज 1977 में हरियाणा में पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंची थीं। वहीं से उनका असल सियासी सफर शुरू हुआ था। गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहीं रेखा गुप्‍ता भी हर‍ियाणा के जींद से ताल्लुक रखती हैं।