क्या होती है 'ब्लॉक बुकिंग' जिसके ज़रिए खेल करने के आरोपों का सामना कर रहा है बॉलीवुड?

जब कोई निर्माता/अभिनेता फिल्म को लेकर सकारात्मक धारणा बनाने के लिए कई सीटें बुक करता है तो उसे ब्लॉक बुकिंग कहते हैं। ऐसे ही 'कॉरपोरेट बुकिंग' को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन ने कहा, "अगर कोई अभिनेता किसी ब्रैंड का विज्ञापन करता है...तो वह उससे बल्क में टिकट खरीदने के लिए कहता है...बदले में वह फीस माफ कर देता है।"