क्या होता है EPIC नंबर? तेजस्वी यादव के पास 2 EPIC नंबर होने पर EC ने शुरू की जांच

EPIC-नंबर मतदाता पहचान के लिए जरूरी 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक कोड होता है जिससे वोटर की पहचान और वोटिंग की प्रक्रिया तय होती है। चुनाव आयोग ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के 2 EPIC-नंबर होने की जांच शुरू कर दी है। आयोग के मुताबिक, साल 2020 और 2015 में तेजस्वी का EPIC-नंबर RAB0456228 था जो वोटर लिस्ट में मौजूद है।