क्या होता है बर्थ टूरिज़्म जिसे रोकने का दावा कर रहा है ट्रंप प्रशासन?
बर्थ टूरिज़्म का मतलब है कि प्रेग्नेंट महिलाएं बच्चा पैदा करने के इरादे से अमेरिका जाती हैं और कानूनी लूपहोल से बच्चों को अमेरिकी नागरिकता मिल जाती है। दरअसल, दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि कोई यात्री बच्चे को जन्म देकर उसकी नागरिकता लेने के लिए अमेरिका जा रही है तो दूतावास अधिकारी वीज़ा आवेदन रद्द कर देंगे।