क्रिकेटर हार्दिक पंड्या हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी कथित गर्लफ्रेंड व मॉडल माहिका शर्मा के साथ नज़र आए। सामने आए वीडियो में दोनों एक ही कार से निकलते दिखे और हार्दिक, माहिका की ओर हाथ बढ़ाते नज़र आए। माना जा रहा है कि दोनों ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर एकसाथ सामने आकर रिलेशनशिप की पुष्टि की है।